अल्मोड़ा। जिले में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दावे हो रहे हैं लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों के बेहतर सुविधा के लिए शासन को भेजी गई नई लिफ्ट के प्रस्ताव को तीन महीने बाद भी मंजूरी नहीं मिल सकी है। पुरानी लिफ्ट की सुविधा आए दिन धोखा देती रहती है। ऐसे में मरीजों को ओपीडी के लिए मुख्य गेट से चौथी मंजिल तक पहुंचना आसान नहीं होता है।
जिला अस्पताल में लगी पुरानी लिफ्ट आए दिन खराब होते रहती है। सीढि़यां चढ़ने से मरीजों और गर्भवतियों की सांस फूल जाती है। किसी तरह मरीज और गर्भवतियां माल रोड से सीढि़यां चढ़कर ओपीडी और चिकित्सकों के कक्ष तक पहुंच रहे हैं तब जाकर उन्हें उपचार नसीब होता है। मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बीते तीन महीने पहले निदेशालय को नई लिफ्ट का प्रस्ताव भेजा था। बावजूद इसके अब तक नई लिफ्ट के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई है।