ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भिड़ते नन्हे बच्चे। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सब जूनियर, कैडेट और जूनियर बालक बालिका वर्ग के आधार पर यह प्रतियोगिता खेली जा रही है।
अल्मोड़ा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एपीएस के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने किया। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। निर्णायक की भूमिका कोच पूरन सिंह बिष्ट आदि निभा रहे हैं। पहले दिन विभिन्न वर्गों में कई स्पर्धाएं हुई। एनयूजे जिलाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग आदि अतिथियों ने पहले दिन के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। मुख्य प्रशिक्षक नरेश कुमार तलरेजा छठी डान ब्लैक बेल्ट ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। ब्यूरो