फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयार्वरण के संरक्षण के लिए करें पौधरोपण: डा. चंद्र

Wed, 13 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने कहा है कि वनों के बगैर जीवन का अस्तित्व ही नहीं है। वनों के कटान का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण पर भी पड़ने लगा है। पयार्वरण के संरक्षण के लिए सभी लोगों को पेड़ों का संरक्षण और पौधरोपण करना होगा। डा. चंद्र वन विभाग द्वारा शीतलाखेत में आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन


 
उन्होंने कहा कि बिगड़ता जा रहा पर्यावरण जीवन के लिए चुनौती है। ग्लोबल वार्मिंग के चलते ग्लेशियर पीछे खिसकते जा रहे हैं। बाढ़, भूस्खलन समेत कई प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। बढ़ती जनसंख्या की जरुरतों को पूरा करने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जरूरी है।

इसके लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण और उनका संरक्षण करने की जरूरत है, ताकि पर्यावरण शुद्ध रहने के साथ ही धरती में पीने योग्य पर्याप्त पानी और भोजन सुलभ हो सके। उन्होंने वन अधिनियम, जंगलों के महत्व आदि के बारे में भी बताया।
विज्ञापन



अध्यक्षता डिप्टी रेंज अधिकारी नितीश तिवारी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. चंद्र समेत सभी लोगों ने बांज, देवदार आदि के पौधे लगाए। कार्यक्रम में कुबेर आर्या, गणेश पाठक, हेम पाठक, हेम तिवारी, लक्ष्मण गिरि, वीरेंद्र साही, विपिन पाठक, नरेंद्र पाल सिंह  आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें