खाई में गिरी पिकप और बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर मंगलवार तड़के एक पिकअप 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार उत्तर प्रदेश निवासी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूए04 बी-5069 हल्द्वानी से सामान लेकर पिथौरागढ़ की तरफ जा रहा था। चितई से कुछ दूर कालीधार के पास मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक राकेश कुमार (35) पुत्र बंशीधर जोशी निवासी शारदा कालोनी बिलासपुर, यूपी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर 108 और एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है।
पिकअप में चालक के अलावा कोई सवार नहीं था।