अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित स्व. भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कैमर बोर्ड पर अपना हुनर दिखाया। सोमवार को प्रतियोगिता का पहला एकल मुकाबला संजय कुमार और कुंदन कुमार के बीच खेला गया। इसमें संजय कुमार ने 30-6 से अंतर से एक तरफ जीत दर्ज की।
दूसरा युगल मुकाबला चंदन गैड़ा, किशन साह और योगेश तिवारी, मनीष साह की जोड़ी के बीच हुआ। इस रोमांचक मैच में चंदन गैड़ा और किशन साह की जोड़ी ने 29-26 के अंतर से मैच अपने नाम किया। राजेश पांडे, हर्षवर्धन वर्मा, फइम अहमद, सचिन कुमार मैच के निर्णायक और मानिक पांडे स्कोरर रहे। वहां समिति के मनोज वर्मा, प्रदीप वर्मा, पवन साह, विजय चौहान, धीरज साह, अजय वर्मा, पूरन बिष्ट, दीपक साह सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।