द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच करने, गैरसैंण राजधानी घोषित करने को लेकर भुवन कठायत और अशोक कुमार के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा देर सायं द्वाराहाट पहुंची।
मुख्य चौराहे पर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नेतृत्वकर्ता भुवन कठायत ने राज्य बनने के 25 वर्षो बाद भी गैरसैंण को स्थाई राजधानी न बनाएं जाने, सख्त भूकानून, मूल निवास 1950 को लेकर जमकर सरकारों को कोसा। कहा कि बारी बारी से प्रदेश की सत्ता पर भाजपा और कांग्रेस की सरकारें रही। कहा कि बावजूद इसके आज तक गैरसैंण को स्थाई राजधानी नहीं बनाई जा सकी।