अल्मोड़ा। नगर के खजांची मोहल्ला स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में 11 जनवरी को अपराह्न तीन बजे से रामचरित मानस के सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इस दौरान भजन भी होंगे। मंदिर के पुजारी नीरज लोहनी ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।