अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के बागपाली गांव में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में कई की रक्त जांच की गई। इनमें 40 से अधिक लोगों में पीलिया संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य महकमा स्थिति पर नजर रखे हुए है।
गांव में बड़े पैमाने पर पीलिया संक्रमण की सूचना मिलते ही बीते बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के दौरे पर पहुंची थी। इसके बाद पीड़ित लोगों का उपचार शुरू किया। दूसरी ओर गांव के गधेरे के पानी के सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद पीलिया संक्रमण की वजह साफ हो पाएगी। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जागरूकता अभियान भी चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने के लिए प्रेरित किया। संवाद