फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज बस स्टेशन में सुविधाओं का अभाव

Sun, 15 Jun 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन के पूछताछ काउंटर के समीप  कूड़े का ढ़ेर। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड स्थित रोडवेज बस स्टेशन में यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। स्टेशन में यात्रियों के लिए न तो पीने के पानी की व्यवस्था थी और न यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर है। हैरानी की बात है कि यहां यात्रियों के लिए शौचालय तक नहीं है। ऐसे में महिला यात्रियों को खासी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने रोडवेज स्टेशन में यात्रियों के लिए जरूरी सुविधा की पड़ताल की। स्टेशन में पूछताछ काउंटर के समीप कूड़े का लगा ढ़ेर यहां व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा था। कूड़े के ढ़ेर के पास ही परिसर में दूषित पानी जमा मिला। इससे यात्रियों को संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। कूड़े से उठती दुर्गंध के चलते यात्री स्टेशन के बजाए माल रोड पर खड़े- खड़े बसों को इंतजार करते रहे थे।
यहां यात्रियों के लिए सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। इसे महिला यात्रियों को सबसे अधिक असुविधा हो रही है। स्टेशन के अंदर यात्रियों के विश्राम के लिए रखा फर्नीचर काफी पुराना है जो पर्याप्त नहीं है। लेकिन किसी तरह यात्री गर्मी के मौसम में बगैर पंखों के बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। यहां पेयजल तक की व्यवस्था नहीं होने से यात्री दुकानों से 20 रुपये में पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

बोले यात्री
केस 1
- स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के कोई इंतजाम नहीं हैं स्टेशन में हर तरफ कूड़ा और दूषित पानी जमा है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़़ रही है। स्टेशन में नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। - योगेश कुमार यात्री

- हैरानी हो रही है कि जिले के बड़े स्टेशन में यात्रियों के लिए पेयजल और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। शौचालय नहीं होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पडता है। ऐसे में छोटे बच्चों और महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। - नंदन सिंह बिष्ट, यात्री

कोट

- लोअर माल रोड स्थित बस अड्डा संचालित हो चुका है। वर्तमान में स्टेशन से केवल सवारियों को लेने और छोड़ने का कार्य किया जा रहा है। स्टेशन पर नियमित रूप से सफाई के निर्देश दिए गए है। - विजय तिवारी, एजीएम, परिवहन विभाग, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें