फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 49 दिन भी जारी रहा ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत चौखुटिया में आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत चौखुटिया में आंदोलन लगातार जारी है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, चिकित्सकों की कमी और आपातकालीन सेवाओं की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय जनता पिछले कई हफ्तों से आंदोलन कर रही है। बुधवार को केवलानंद पांडे और सुंदर सिंह नेगी आमरण अनशन डटे रहे। अशोक कुमार, कुंवर सिंह और बचे सिंह धरने पर बैठे। आंदोलनकारियों का कहा कि आंदोलन शुरू हुए 49 दिन बीत चुके हैं लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस और भरोसेमंद कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल आश्वासन दे रही है। धरातल पर न तो डॉक्टरों की तैनाती हो रही है और न ही स्वास्थ्य केंद्रों में किसी प्रकार का सुधार। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा के लिए हमें अपनी सेहत दांव पर लगानी पड़ रही है। संवाद

जिलाधिकारी ने किया चौखुटिया अस्पताल का निरीक्षण

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र और प्रयोगशाला का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उपलब्ध मशीनों व उपकरणों की जांच कर खराब उपकरणों को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनरत लोगों से की मुलाकात
जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और प्रमुख मांगों को विस्तार से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि चौखुटिया में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की तैनाती के लिए शासन ने विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जल्द ही चौखुटिया अस्पताल को स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलेंगे। डिजिटल एक्सरे मशीन की उपलब्धता भी चौखुटिया अस्पताल में की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला खनन न्यास से डिजिटल एक्सरे मशीन, वार्ड बॉय तथा स्वच्छक की तैनाती की स्वीकृति भी दे दी गई है। कहा कि सीएचसी चौखुटिया को उच्चीकृत कर 50 बेड वाला अस्पताल का शासनादेश भी जारी हो गया है। जल्द ही इसके उच्चीकरण के कार्य किए जाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार राज, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें