फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मौरनौला-जैंती सड़क की सवा चार करोड़ से बहुरेंगे दिन, आवाजाही होगी सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। लंबे समय से बदहाली की मार झेल रही मौरनौला-जैंती सड़क की जल्द तस्वीर बदलेगी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन से सवा चार करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। इससे अब यात्रियों और पर्यटकों का सफर सुगम होगा।
मौरनौला-जैंती सड़क में 14 किमी दायरे में वर्षों से डामरीकरण नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए। इससे हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बारिश के दौरान स्थित और भी भयानक हो जाती है।
विज्ञापन

राहत भरी खबर ये है कि लोनिवि सुरक्षा दीवार ठीक करने के साथ सड़क पर डामरीकरण करेगा। इसके लिए विभाग को चार करोड़ 26 लाख रुपये का बजट अवमुक्त हो चुका है। सड़क ठीक होने से यात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। वहीं सड़क सुधरने से यहां स्वास्थ्य सेवाओं भी बेहतर हो सकेंगी।
विज्ञापन

कोट
- सड़क सुधारीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही प्राथमिकता के साथ सड़क पर डामरीकरण शुरू किया जाएगा। - ललित बिष्ट, जेई, लोनिवि प्रांतीय खंड अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें