फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दीपावली की खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों से बढ़ी बाजार की रौनक

Sat, 07 Nov 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीपावली के पहले नगर के बाजारों में रौनक रही। शनिवार को अल्मोड़ा बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग त्योहार की खरीदारी करने बाजार पहुंचे। लोगों में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर बाजार में जगह-जगह फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और सजावटी सामानों से दुकानें सजी हुई हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां, पूजा सामग्री, पोस्टर, दीये और अन्य सजावटी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में मिट्टी के दीयों की भी खूब खरीदारी हो रही है। वहीं घरों में मां लक्ष्मी की पूजा और सजावट के लिए लोग गन्ने के पेड़ भी खरीदकर ले जा रहे हैं। त्योहारी खरीदारी के दौरान लोगों ने बर्तनों की दुकानों में भी जमकर खरीदारी की। बाजार में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। लंबे समय से त्योहार के सीजन का इंतजार कर रहे कारोबारियों को दीपावली के दिन भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। हालांकि महंगाई के चलते पूजा सामग्री, सजावटी सामान और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन इसका असर लोगों के उत्साह पर नजर नहीं आया। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से नगर का माहौल पूरी तरह त्योहारमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें