फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मनसा नदी के उफान में धान की फसल समेत खेत बहे

Tue, 01 Sep 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद मनसा नदी उफान पर आ गई। तेज बहाव के कारण रस्यारागांव, सतरासी, एरड़ियां, बैरगनिया, पपेरा और सिरखेत में नदी किनारे स्थित खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर तैयार धान की फसल समेत खेत नदी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन

फसल तैयार होने के समय खेतों को हुए नुकसान से किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत के बाद तैयार फसल हाथ आने से पहले ही बर्बाद हो गई।
प्रभावित किसान नवीन चंद्र अधिकारी, गोपाल राम, भगवंत राम, महेश राम, नवीन राम और कुशाल राम आदि ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। उन्होंने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें