प्रदेश सरकार ने पेयजल निगम कर्मचारियों को बोनस देने का शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश जारी होने के बाद पेयजल निगम कर्मियों का चल रहा कार्यबहिष्कार मंगलवार को समाप्त हो गया है।
बोनस की एक सूत्रीय मांग को लेकर पेयजल निगम कर्मचारी कार्यबहिष्कार कर रहे थे।
आंदोलन के बाद सरकार ने अब पेयजल निगम कर्मचारियों को बोनस देने का शासनादेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों की केसी जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सरकार ने मांग को मान लिया है और बोनस देने का शासनादेश हो गया है। उत्तराखड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने इसे संगठन की जीत बताया और मांग पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री और पेयजल मंत्री का आभार जताया।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद जोशी, प्रांतीय संगठन मंत्री पूरन मेहरा, जिला सचिव राहुल बिष्ट, घनश्याम लोहनी, लक्ष्मी दत्त जोशी, रेना पांडे, हर सिंह नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट, महेश गुरुरानी, दीपक जोशी, देवेंद्र सिंह राणा, मिराज अली, रणजीत सिंह, बलवंत सिंह, दया किशन, अंबादत्त भट्ट, मुन्ना बक्स, पंकज कुमार, नर सिंह, सुनील दत्त, गोविंद राम आदि उपस्थित थे।