फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों की रोजीरोटी खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना काल में संक्रमण के खौफ के बीच अस्पतालों में देवदूत बन सेवाएं देने वाले 100 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों पर अब रोजीरोटी का संकट गहरा गया है। 31 मार्च को जिले के विभिन्न अस्पतालों में आउटसोर्स से तैनात कर्मियों का अनुबंध समाप्त हो गया है। एक अप्रैल से वे बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

ई निविदा के तहत आउटसोर्स एजेंसी ए स्क्वायर के माध्यम से जिले के तमाम अस्पतालों में सौ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। पूरे साल कार्मिकों ने सेवाएं दीं, लेकिन 31 मार्च को कार्मिकों का अनुबंध समाप्त हो गया। एक अप्रैल को भी कार्मिकों के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं हुआ है। अनुबंध समाप्त होने के बाद एक अप्रैल से संविदा कार्मिकों की सेवाओं पर रोक लग गई है। जिससे कार्मिकों पर परिवार के पालन-पोषण का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें