फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं में मार्च में 87 फीसदी कम हुई बारिश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल के छह जनपदों में मार्च में होने वाली बारिश का आंकड़ा काफी कम रहा। यहां पर सभी जनपदों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता काफी कम रही। इस वजह से बारिश कम हुई है। किसी भी जनपद में सामान्य से आधी भी बारिश नहीं हुई है। पूरे कुमाऊं मंडल में इस दौरान होने वाली बारिश का केवल 87 प्रतिशत ही बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बारिश कम होने की वजह से ही तापमान में अचानक इतनी वृद्धि हुई है और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। आने वाले एक सप्ताह के दौरान बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पांच अप्रैल से मौसम में बदलाव हो सकता है और बारिश हो सकती है। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर के मौसम विज्ञानी मार्च माह में पश्चिमी विक्षोभ के कम सक्रिय होने के कारण कम बारिश हुई है। बारिश कम होने की वजह से गर्मी में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें