फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में पार्किंग की कमी

Fri, 25 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पार्किंग की कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सड़कों पर यातायात का दबाव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अल्मोड़ा नगर में वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल नहीं हैं। मुख्य तौर पर माल रोड में शिखर होटल के निकट शॉपिंग कांप्लेक्स में एक पार्किंग स्थल है उसके अलावा नगर के अन्य इलाकों में चौपहिया और दोपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए सीमित स्थान ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि नगर को सुव्यवस्थित बनाने के लिए नए पार्किंग स्थल बनाने होंगे। साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व्यवस्था में सुधार को नए-नए प्रयोग करते रहते हैं, पर समस्या का उचित हल नहीं निकल पा रहा है और नगर में जाम की समस्या बनी रहती है इससे सबसे अधिक परेशानी पैदल गुजरने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। 

दीवान सिंह मेहरा बताते हैं कि सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और भविष्य में भी यह संख्या बढ़ती रहेगी। वाहनों की संख्या के अनुपात में सड़कों का चौड़ीकरण होना काफी मुश्किल भरा है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए संकरी सड़कों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने के साथ ही इसका सख्ती से पालन कराने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें