द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के प्रख्यात लोक गायक प्रकाश कहाला 28 मार्च को आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में प्रवासी उत्तराखंडियों का मनोरंजन करेंगे। उनके साथ कुमाऊं और गढ़वाल के कई लोक गायक भी प्रवासियों को अपने अपने गीतों पर झुमाएंगे।
उत्तरांचल सोसायटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से 28 मार्च को आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में उत्तराखंड संगीत संध्या का आयोजन होना है। इस समारोह में लोक कलाकार प्रकाश कहाला को भी आमंत्रित किया गया है। टीम में प्रख्यात लोक गायक प्रकाश कहाला के अलावा नरेंद्र नेगी, मीना राणा, प्रीतम भरतवांण आदि भी शामिल हैं। सभी कलाकार आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं।