फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मंदिर परिसर में समतलीकरण कर रही जेसीबी को किया सीज

Tue, 22 Jul 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया विकासखंड के लामाकांसों गांव स्थित नव निर्मित भगवती मंदिर परिसर में समतलीकरण कार्य कर रही जेसीबी को प्रशासन की टीम ने सीज कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने एसडीएम चौखुटिया सुनील कुमार से इसकी शिकायत की। आक्रोशित ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यों में बाधा डालने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार में लामाकांसों गांव के चार गांवों के सामूहिक भगवती मंदिर में गैरखेत, सीमा, लामाकांसों और परथोला के युवाओं ने मंदिर में सफाई कार्य में जुड़े थे। मंदिर परिसर में जलभराव के कारण जब युवकों के लिए सफाई करना मुश्किल हो गया, तो उन्होंने गैरखेत बाजार से एक जेसीबी मशीन को मिट्टी भरान और समतलीकरण के लिए मंगाया।
मौके पर पहुंचे दो पटवारियों ने फौरन जेसीबी मशीन को सीज कर लिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरीश मैनाली ने विरोध जताते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में बाधा डाली गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग की है। आक्रोश जताने वालों में बालम सिंह नेगी, बंशीधर, बचे सिंह बंगारी, भैरव दत्त सकलानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सुनील कुमार का कहना है कि क्षेत्रवासियों की ओर से बिना अनुमति के जेसीबी के संचालन की शिकायत मिली थी। कहा कि मानसून काल में जेसीबी मशीन से कार्य करने की अनुमति नहीं है। इसके चलते सीज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें