फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा छाया रहा

Sat, 22 Apr 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में समस्याएं रखते सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग का मुद्दा छाया रहा। बीपीएल की नए सिरे से सर्वे करने, मांग के अनुरूप राशन कार्ड उपलब्घ कराने और यूपी की तर्ज पर किसानों के एक लाख तक के कृषि ऋण माफ कराने की मांग की गई। बैठक में सदस्यों ने पंचायत राज एक्ट के तहत प्रधानों को पर्याप्त अधिकार दिए जाने की मांग की गई। । 
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख बिशन राम की अध्यक्षता में हुई बीडीसी की बैठक में सदस्यों ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मामला उठाया लोगों का कहना था की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों का कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट और लैब टेक्रिशियन न होने से भारी असुविधा हो रही है। बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। सदस्यों ने मासी और जौरासी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक न होने से हो रही परेशानी का मामला उठाया। सिमलखेत, खजुरानी में एएनएम सेंटर केंद्र खोलने की मांग भी उठी। धामदेवल केंद्र पर एएनएम के आए दिन अनुपस्थित रहने की बात भी उठाई गई।

विद्युत विभाग से संबंधित चर्चा में कतिपय क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब रहने और आए दिन विद्युत व्यवधान होने का मामला उठाया गया। बैठक में लंबे समय से विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन न आने का मामला भी उठाया गया। सदस्यों ने स्वजल के माध्यम से बनने वाले शौचालयों की अनुदान राशि लंबे समय से न मिलने पर भी रोष जताया। लोक निर्माण विभाग से संबंधित चर्चा में चांदीखेत बाजार में छूटे हुए भाग में शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की गई। वहीं जौरासी सड़क में बंद कलमठ खोलने, मासी-जालली सड़क का शीघ्र जीर्णोद्धार करने और हाट-झलां सड़क में घटिया डामरीकरण जांच की मांग की गई।
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ जीवन सिंह नगन्याल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आधार कार्ड से वंचित रह गए लोगों के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर शीघ्र ही शिविर लगाया जाएगा। बैठक का संचालन बृजमोहन गुरुरानी ने किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीडी पंत, सीएमओ आरसी पंत, एसडीएम गौरव चटवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश कैड़ा, कनिष्ठ प्रमुख ललिता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी,  शिवकुमार,  प्रधान संगठन अध्यक्ष मोहन सिंह तथा विधायक प्रतिनिधि सदानंद पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें