फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी युवक ने लड़की के सिर पर किया प्रहार

Sat, 22 Apr 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाजार से घर लौट रही एक लड़की के सिर पर  नशेड़ी  युवक ने लकड़ी की फंटी से प्रहार कर दिया। जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा की छात्रा हिमानी बिष्ट देर शाम अपनी बहन के साथ घर की तरफ जा रही थी। विशाल मेगामाटऱ्र्ट के निकट एक नशेड़ी  युवक ने उसके सिर पर लकड़ी फंटी से प्रहार कर दिया। जिससे लड़की के सिर पर गंभीर चोट आ गई। देर रात लड़की को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाल उत्तम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्हें पूछताछ कर आरोपी विस्वास डेविस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक नशेड़ी  है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें