फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कानून की पढ़ाई करने में जिले के छात्र-छात्राओं की घटी रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कानूनी शिक्षा लेने में छात्र-छात्राओं के उत्साह में कमी आई है। यहां एलएलबी में 150 सीट के सापेक्ष 76 जबकि एलएलएम में 40 सीट के सापेक्ष महज 19 विद्यार्थी ही प्रवेश पाने को आगे आए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए हुए महज 50 प्रतिशत पंजीकरण से विश्वविद्यालय प्रबंधन भी हैरान और परेशान हैं। एसएसजे विवि में नए शिक्षा सत्र एलएलबी और एलएलएम पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 12 अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा होनी है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना है।
उच्च शिक्षा विभाग ने 24 सितंबर से पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल खोला लेकिन छह दिनों के भीतर एलएलबी पहले सेमेस्टर में 76 और एलएलएम पहले सेमेस्टर में 19 छात्र-छात्राओं ने ही अपना पंजीकरण किया। विद्यार्थियों में प्रवेश के लिए घटती रुचि से विवि प्रबंधन की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें