फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने सोमेश्वर में दुकानों का किया निरीक्षण

Thu, 05 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सोमेश्वर बाजार में कई दुकानों का निरीक्षण किया। सफाई दुरुस्त नहीं होने पर दो मीट विक्रेताओं के अलावा पांच रेस्टोरेंट और सब्जी विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। एक मछली विक्रेता के यहां खराब मछली मिली। दल ने मौके पर ही छह किलो मछली नष्ट करवाई। अचार और राजमा दाल के सेंपल भी भरे। जो कि जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों के दल ने सोमेश्वर में मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। दो मीट की दुकानों में गंदगी मिली। यह दुकानदार खुले में रखकर मीट बेचते पाए गए। उन्हें सुधार सूचना के तहत नोटिस जारी कर सफाई दुरुस्त करने और मीट ढककर बेचने को निर्देशित किया। एक मछली विक्रेता के यहां छह किग्रा खराब मछली मिली। जिसे अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट करवाया और भविष्य में खराब मछली बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

निरीक्षण में रेस्टोरेंटों और सब्जी की दुकानों में भी गंदगी मिली। पांच रेस्टोरेंटों और सब्जी विक्रेताओं को गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ दुकानों में सड़ी गली सब्जी बेचने को रखी गई थी। अधिकारियों ने खराब सब्जी मौके पर ही नष्ट करवाई। अधिकारियों ने दुकानदारों को गुणवत्तापूर्ण सब्जी, खाद्य सामग्री बेचने को निर्देशित किया। निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दल में एसडीएम के अलावा जिला अभिहीत अधिकारी एएस रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह आदि शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें