फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रात निरीक्षण पर निकले पालिकाध्यक्ष, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था देखी

Thu, 15 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रात में निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष अरुण रावत व अन्य। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला के पालिकाध्यक्ष अरुण रावत और अधिशासी अधिकारी दीपा परिहार बीते बुधवार देर रात निरीक्षण पर निकले। उन्होंने नगर की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था देखी और और घोड़ीखाल से हैड़ाखान मंदिर मार्ग तक स्ट्रीट लाइटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष रावत ने लाइनमैन को निर्देशित किया कि वे पोलों में समयबद्ध रूप से लाइटें लगवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने पर्यावरण पर्यवेक्षक को क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर लापिंग, सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य करने के निर्देश दिए। रावत ने कहा कि नगर क्षेत्र में नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण प्रदान करना प्राथमिकता है। इसके लिए पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है और हर वार्ड में विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी दीपा परिहार ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी की जा रही है और जहां आवश्यकता है, वहां तत्काल मरम्मत एवं स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वार्ड मेंबर पूजा आर्या, शीला अधिकारी, बीना नेगी, आशीष पांडेय, सुंदर कुवार्बी, हरीश नेगी, कमलेश रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें