रामगंगा सेवा समिति द्वारा सात दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत पहले दिन चांदीखेत बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह पांच बजे से शुरू हुए अभियान में समिति से जुडे़ युवाओं की टोली ने सड़क में जमा कीचड़, पॉलीथिन सहित कूड़े की सफाई की। इस दौरान हाथों में झाडू़, कुदाल और बेल्चा लिए युवाओं ने गंगा माता के जयकारे के साथ सड़क के चप्पे-चप्पे की सफाई करने के साथ ही गलियों में भी झाडूृ लगाया। युवाओं के उत्साह व स्वच्छता के प्रति जुनून देखकर बाहर से आए तीर्थयात्री और पर्यटक आदि भी प्रभावित हुए।
अभियान में रामगंगा सेवा समिति के डा. कुलदीप सिंह बिष्ट, एलडी मठपाल, प्रधान दानसिंह कुमायां, राजेश अग्रवाल, जीवन नेगी, जीवन महरा, विष्णु उपाध्याय, हरीश संगेला, शेरसिंह अधिकारी, लक्ष्मण अधिकारी, मनोहर तिवारी, प्रेम घनस्याल, अमर सिंह, मनोज शर्मा, संदीप, लीला जोशी, गिरधर खत्री, सुंदर महरा, किसन कुमयां, पप्पू सती, राजू पांडे, गोविंद गिरि, जगदीश सुयाल, प्रयाग दत्त, विजय राणा, मोनू कुमयां, भूपेंद्र बिष्ट, गंगा सिंह रावत, कुनाल तिवारी, रूप सिंह, मनोज कुमार, खुशाल रावत, चंदू जोशी, नवीन कांडपाल, संजय माहेश्वरी, मदन कुमयां और किसन कुमयां सहित करीब पांच दर्जन शामिल थे।