फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पंचायतों को बनाए अधिकार संपन्न

Fri, 24 Apr 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ग्राम सुराज संकल्प दिवस पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि गांवों के विकास में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पंचायती राज अधिनियम के प्रावधान लागू नहीं होने से जनता को इस व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा है। राज्य गठन के चौदह वर्ष बाद भी प्रदेश का पंचायती राज अधिनियम नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि सबसे पहले प्रदेश का अपना पंचायती राज एक्ट बनाने की जरूरत है। आज भी राज्य में उत्तर प्रदेश का पंचायती एक्ट लागू है। एक्ट के मुताबिक पंचायतों के अधीन 29 विभाग हैं, लेकिन पंचायतों को तवज्जो नहीं दी जा रही है। उन्होंने पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीएल टम्टा ने पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने की जरूरत बताई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि राज्य के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र की भौगोलिक स्थितियां अलग-अलग हैं। इन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग विकास योजनाएं बनाई जानी चाहिए, तभी राज्य का त्वरित गति से विकास होगा। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के कुमाऊं संयोजक राजीव राज गुरुरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पंचायतों की उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन


अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्णा नंद पांडे और संचालन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी राजेश आर्या ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज जोशी, योगेश बोरा, गणेश फर्त्याल, नर्मदा तिवारी, राधिका जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, रमेश कांडपाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दर्शन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें