फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देघाट के भगवती मंदिर में माता की महिमा का किया बखान

Mon, 23 Mar 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। देघाट के भगवती मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन देवी के स्कंद माता स्वरुप की कथा का वर्णन किया गया। इस दौरान सुबह से ही मंदिर में माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

कथावाचक व्यास पं सुभाष चंद्र ध्यानी ने माता की महिमा का बखान करते हुए अनेक प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण मात्र से ही भक्तों के सभी दुखों का निवारण होता है। नवरात्र में व्रत रखकर भजन कीर्तन करने से माता प्रसन्न होती हैं। श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान प्रताप सिंह बसनाल और उनकी पत्नी सीमा बसनाल ने सभी से कथा में उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त करने का आह्वान किया। कथा सुनने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर कमेटी अध्यक्ष विरेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवाडी, ग्राम प्रधान रजनी पपनोई, प्रधान मीनाक्षी देवी, प्रधान कमला रावत, पूरन रजवार, पुजारी पूरन भिरकनी, बाला दत्त शर्मा, नारायण बंगारी, रामानंद अग्रवाल, भवान गिरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें