स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लॉक के कलझीपा रजवार गांव में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने देश के लिए शहीद हुए इन सच्चे सपूतों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। वहां ग्राम प्रधान भावना देवी, भगत सिंह, ग्राम प्रधान कैलाश सिंह, सुनीता देवी, ललित मोहन, तुलसी राम, सुनील टम्टा, पूर्व प्रधान प्रताप सिंह, मंगल सिंह आदि रहे।