फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस परेड का किया पूर्वाभ्यास

Fri, 18 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का 52वां स्थापना दिवस समारोह 20 दिसंबर को मनाया जाएगा। उप महानिरीक्षक पुष्कर सिंह मेहरा की देखरेख में स्थापना दिवस परेड का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन


समारोह में एसएसबी के 15 जवानों को महानिदेशक पदक से सम्मानित किया जाएगा। एसएसबी के उप कमांडेंट जीसी पांडे ने बताया कि सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक श्याम सिंह 52वें स्थापना दिवस परेड की सलामी लेंगे।

परेड की अगुवाई 5वीं वाहिनी चंपावत के उप कमांडेंट राजीव भट्ट, टू आईसी संतोष पंडित करेंगे। उन्होंने बताया कि परेड में रानीखेत सीमांत की छह वाहिनियां हिस्सा लेंगी। प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी को पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उप कमांडेंट ने बताया कि समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 जवानों को महानिदेशक पदक, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जूडो, योगा प्रदर्शन, कम्बैट ड्रिल, मोटर ड्रिल आदि कार्यक्रम होंगे। परेड के पूर्वाभ्यास के मौके पर क्षेत्र संगठक नरोत्तम दत्त, उप कमांडेंट एचसी बिष्ट, सहायक अभियंता आरसी भारद्वाज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें