फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा

Sun, 14 Jun 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक-वन पेंशन देने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने रविवार का क्वैरला बाजार में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने मोदी सरकार से जल्द से जल्द वन रैंक-वन पेंशन देने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व सैनिकों के अलावा वीरांगनाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पेंशन का लाभ देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने चुनाव पूर्व की गई घोषणा पर अब तक अमल नहीं किया। इससे पूर्व सैनिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की सेवा में पूरा जीवन लगाने वाले पूर्व सैनिकों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व कैप्टन शंकर नैलवाल, रघुवर सिंह मनराल, कुंदन सिंह, अमर सिंह, देव सिंह, शोबन सिंह, प्रेम सिंह, रूप सिंह, अमृता देवी, अनुली, जयंती आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें