फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने के लिए पांच मिनट का विरोध प्रदर्शन!

Wed, 01 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुद्दा भले कितना ही गंभीर क्यों न हो, मगर कुछ लोग आंदोलन के नाम पर सिर्फ फोटो छपवाने तक सीमित हो गए हैं। ऐसे लोगों ने इसे सुर्खियों में आने का जरिया बना लिया है। बुधवार को कुछ लोग बस सेवा संचालित करने की मांग को लेकर रोडवेज स्टेशन पहुंचे और गेट पर ताला जड़ दिया। मीडिया कर्मियों के सामने उन्होंने जमकर नारेबाजी की। फोटो खिंचवाने के बाद ताला खोलकर वहां से चले गए। विरोध प्रदर्शन का यह ड्रामा सिर्फ पांच मिनट में ही निपट गया।
विज्ञापन


जिले की आंतरिक सड़कों पर रोडवेज की कई बस सेवाएं काफी समय से बंद पड़ी हैं। बसें नहीं चलने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। बुधवार को कुछ लोगों ने बंद रूटों पर बस सेवाएं चलाने की मांग को लेकर रोडवेज कार्यालय में कुछ मिनट के लिए तालाबंदी की। उन्होंने कर्मचारियों से चाबी और ताला मांगा और मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। इससे पहले ही वह मीडिया कर्मियों को वहां बुला चुके थे। करीब पांच मिनट नारेबाजी की और फोटो खिंचवाई। फिर खुद ताला खोला और रोडवेज कर्मियों को चाबी देकर वहां से निकल लिए।

आंदोलन का यह नाटक देखकर खुद रोडवेज कर्मी भी भौंचक्के रह गए। तालाबंदी करने वालों में आशीर्वाद गोस्वामी, संजीव आर्य, अक्षय कुमार, संदीप भाष्कर, नीरज कुमार, संजय कुमार, विनीत वर्मा, मो. दानिश, संजय साह रिक्खू, सुबोध, नीरज कुमार, शुभम, कमलेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें