फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय की अव्यवस्थाओं को लेकर पांच घंटे जाम

Mon, 22 Aug 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए बैठे अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजीव नवोदय विद्यालय की अव्यवस्थाएं सुधारने के लिए अभिभावक सड़क पर उतर आए। अभिभावक संघ के बैनर तले भतरौंजखान-भिकियासैंण मार्ग के चौनलिया पर सुबह आठ बजे से दिन में एक बजे तक लोगों ने चक्का जाम कर दिया। इस दौरान कई बार एसडीएम हेमंत वर्मा ने कई बार अभिभावक संघ के लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आखिरकार दिन में करीब एक बजे हुए समझौता वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हो गया।
 विद्यालय में प्रधानाचार्य की तैनाती, खेल मैदान और पेयजल लाइन के निर्माण के अलावा जेनरेटर, चहार दीवारी सहित ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर अभिभावक सुबह आठ बजे भिकियासैंण मार्ग के चौनलिया में बीच सड़क पर  बैठ गए और सड़क जाम कर दी। जिससे इस मार्ग में यातायात ठप हो गया। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने  से बच्चे कई बार बीमार हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पानी की लाइन नहीं बनाई जा रही है। इस बीच कई बार एसडीएम हेमंत वर्मा ने अभिभावक संघ के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

आखिरकार दिन में 12 बजे से फिर वार्ता शुरू हुई जिसमें सभी मुद्दों पर सहमति बन गई।   
 समझौते के अनुसार प्रधानाचार्य सहित अन्य रिक्त पदों पर शासन से नियुक्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विद्यालय को बजट मिलते ही ड्रेस और अन्य सामग्री की खरीददारी कर ली जाएगी। स्थायी स्वच्छक आने तक भिकियासैंण स्वास्थ्य केंद्र से वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। वाटर प्यूरिफायर और जेनरेटर की व्यवस्था सितंबर अंत तक कर दी जाएगी। यह भी बताया गया कि चहारदीवारी का निर्माण 21 अगस्त से शुरू हो चुका है। अन्य मुद्दों पर भी सहमति बन गई। समझौते में प्रशासन की ओर से एसडीएम हेमंत वर्मा उप खंड शिक्षा धिकारी हिमांशु नौगाईं,अभिभावक संघ की ओर से अध्यक्ष दर्शन कड़ाकोटी,उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह रावत, गंगा आगरी, मदन सिंह महरा, ईश्वर जोशी, आनन्द सिंह नेगी, जय प्रकाश नेगी,चंद्र शेखर पाठक आदि शामिल थे। इससे पहले हुई सभा को उक्त लोगों के अलावा भाजपा नेता प्रमोद नैनवाल,जसवंत सिह कड़ाकोटी,नारायण सिंह,आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के चलते भिकियासैंण और घट्टी से वाहनों को वाया बासोट भेज दिया। जिससे यात्रियों को दिक्कत नहीं हुई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें