देहरादून में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज से भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता भड़क गए हैं। इस घटना के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौघानपाटा में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजयुमो कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के साथ प्रदेश सरकार ने धोखा किया है। रोजगार की मांग को लेकर देहरादून में प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों की मांग को सरकार ने पूरा नहीं किया उल्टा उन पर लाठियां बरसाई गईं जो निंदनीय है। मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि राष्ट्रपति शासन के दौरान सीएम ने कहा था कि अतिथि शिक्षकों को चार घंटे में के भीतर स्थायी कर देंगे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने अतिथि शिक्षकों का रोजगार ही छीन दिया है। रोजगार की मांग करने पर उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।
कुमाऊं सह संयोजक विनीत बिष्ट ने कांग्रेस सरकार को युवा विरोधी करार दिया। प्रदर्शन में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन बिष्ट, चंदन लटवाल, भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला, मोनू साह, सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, मनोज जोशी, मनमोहन मेहरा, अंकुर कांडपाल, भूपेंद्र कनवाल, राहुल बोरा, शैलेंद्र साह, अजय वर्मा, मनोज लटवाल, हर्षवर्धन वर्मा, मनोज बिष्ट, राजू, जीवन मेहता, शरद अग्रवाल, गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, चंदन लाल टम्टा, रोहित शर्मा, आनंद डांगी आदि ने भाग लिया।