फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जिले की ऊंची पहाड़ियों में मौसम का पहला हिमपात

Mon, 07 Jan 2019 11:09 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बर्फ से लकदक हुए पेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रविवार रात जिले की ऊंची पहाड़ियों पेंर मौसम का पहला हिमपात हुआ है। अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले बिनसर के अलावा जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, मिरतोला, शौकियाथल समेत ऊंची पहाड़ियों में हिमपात हुआ। बिनसर में केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह के आसपास करीब ढाई से तीन इंच हिमपात हुआ है।
विज्ञापन



इसके अलावा जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, मिरतोला, शौकियाथल समेत ऊंची पहाड़ियों में इस बार मौसम का पहला हिमपात हुआ है। बर्फ गिरने बाद सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दिन के वक्त धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। अल्मोड़ा में रात में हल्की बूंदा-बांदी हुई। आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा में एक मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश और बर्फबारी को फसलों के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें