फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबटिया में युद्धाभ्यास का पहला चरण शुरू

Fri, 16 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रानीखेत बार में घूमते अमरिकी सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चौबटिया में  भारत-अमेरिका संयुक्त युद्धाभ्यास का पहला चरण शुरू हो गया है। सैन्य सूत्रों के अनुसार पहले दिन दोनों तरफ के सैनिकों  ने युद्धाभ्यास के लिए फील्ड में ट्रेनिंग ली और लेक्चर क्लासेस भी अटेंड किए। आतंकवाद और उग्रवाद के खात्मे को लेकर दोनों देश सजग हैं। दोनों देशों के बीच यह 12वां युद्धाभ्यास चल रहा है।
विज्ञापन


 युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों के जवानों द्वारा आतंकवाद से निपटने की कार्यकुशलता और तकनीकी कौशल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निगरानी और ट्रैकिंग उपकरण, आतंकवादियों से निपटने के लिए विषेश हथियारों, विस्फोटक और आईईडी डिटेक्टर्स और नवीनतम संचार उपकरणों का प्रयोग भी होगा। सैन्य सूत्रों के अनुसार पहले दिन दोनों देशों के जवानों और अधिकारियों को विशेषज्ञों ने युद्धाभ्यास के बारे में विस्त़ृत जानकारी दी। फील्ड में अभ्यास भी किया गया। सूत्रों का अनुमान है कि युद्धाभ्यास में हाथ से बनने वाले विस्फोटकों के तौर तरीकों का आदा- प्रदान भी होगा। जंगलों में छिपकर बैठे आतंकवादियों की खोज के तरीके भी सिखाए जाएंगे। इन सभी गतिविधियों में भारतीय सेना को सबसे अधिक जानकार माना जाता है। 

उधर संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए यहां पहुंचे अमेरिकी सैनिक पर्यटन नगरी की खूबसूरती देखकर अत्यधिक प्रसन्न नजर आए। नैसर्गिक छटा को अपने कैमरों में कैद भी किया। कई अमेरिकी सैनिक शनिवार को नगर के बाजार में घूमते नजर आए। उन्होंने दुकानों से सामान की खरीददारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें