द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर के समीपवर्ती ग्राम पंचायत विजयपुर में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद भक्तों ने कत्यूरखली मंदिर की परिक्रमा की और कथा स्थल पर पहुंचे।
कथा का आयोजन उमा देवी राणा और नरेंद्र सिंह राणा की ओर से कराया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन दो जुलाई तक चलेगा।
भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गांव के नौले में वरुण देवता की पूजा-अर्चना की और कलशों में जल भरकर कथा स्थल पर पहुंची। दोपहर दो बजे से कथाव्यास पंडित चंद्रशेखर अधिकारी ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का श्रवण कराया। भक्तों ने भजन-कीर्तन और प्रसाद ग्रहण किया। कलश यात्रा में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी आदि शामिल रहे।