फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कसारदेवी जंगल क्षेत्र में धधकी आग

Sun, 30 Mar 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कसारदेवी जंगल क्षेत्र में आग लग गई। हवा चलने पर आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते आसपास मौजूद होटलों की तरफ बढ़ने लगी। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रविवार को फायर स्टेशन को सूचना मिली कि कसारदेवी के जंगल में आग लगी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हवा चलने से आग तेजी से फैल कर वहां मौजूद दो होटलों की ओर बढ़ने लगी थी। इससे होटल कर्मियों और वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर सर्विस ने होज रील से आग को बुझाना शुरू किया। यूनिट ने वाहन से रुक- रुककर पंपिंग कर आग को बुझाया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें