फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं बुझ सकी कूड़े के ढेर में लगी आग

विज्ञापन
डंपिंग जोन से उठता धुआं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एनटीडी के निकट बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन में लगी आग पर तीन दिन बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। सोमवार को भी पालिका परिषद ने आग को नियंत्रण में करने के लिए चार टैंकर पानी गिराया। इससे दिन के वक्त काफी हद तक आग कंट्रोल में आ गई थी, लेकिन शाम को फिर से आग फैलने लगी। कूड़े में लगी इस भीषण आग के कारण इस इलाके में लगातार धुआं उठ रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा से हर रोज निकलने वाला टनों कूड़ा एनटीडी के निकट बनाए गए डंपिंग जोन में एकत्र किया जाता है। इस कूड़े में तीन दिन पहले आग लग गई। उसके बाद से आग लगातार फैलती गई। धुएं के कारण आसपास के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह कूड़ा घर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग के किनारे स्थित है जिससे इस स्थान पर काफी धुआं होने के कारण वाहनों को निकलने में भी दिक्कत हो रही है। साथ ही यहां दुर्गंध भी फैल रही है। इधर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए सोमवार को भी जल संस्थान के तीन टैंकरों से पानी फेंका गया जबकि फायर ब्रिगेड के वाहन ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। इससे पहले रविवार को भी आग बुझाने के लिए चार टैंकर पानी डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें