नवोदय विद्यालय में जुटे स्काउट। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में राज्य पुरस्कार स्काउट हरिद्वार कलस्टर बी का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एके कश्यप ने स्काउट-गाइड शिविर का महत्व बताया। कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को अनुशासन की सीख देकर सशक्त भारत के निर्माण की रूपरेखा भी तय करता है।
राज्य पुरस्कार के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में स्काउट प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उप प्राचार्य सत्यपाल गंगवार ने छात्र जीवन और स्काउटिंग को एक दूसरे का पूरक बताया। शिविर समन्वयक जिला संगठन आयुक्त स्काउट हरिद्वार डीसी जोशी ने स्काउटों के लिए प्रवेश, प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान और राज्य पुरस्कार के बारे में भी स्काउटों को तमाम जानकारियां दीं।
इस अवसर पर शिविर संचालक सहायक जिला प्रशिक्षण आयुक्त अल्मोड़ा नवीन रिखाड़ी, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त टीएस कश्मीरा, नेहा शर्मा, भूपेंद्र भट्ट, सुखविंदर, रिंकू सहित अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर के प्रशिक्षक मौजूद रहे।