फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नवजात की मौत पर पिता ने की जांच की मांग

Mon, 08 May 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अस्पताल से रेफर नवजात की हायर सेंटर ले जाने के दौरान हुई मौत पर पीड़ित पिता अंकित आर्या ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने नवजात की जान ली है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में सीएमओ को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती फलसीमा निवासी अंकित आर्या की पत्नी आरती आर्या को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की तड़के वाहन से अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में एनटीडी पहुंचने पर महिला का प्रसव हो गया और परिजन किसी तरह जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अंकित के मुताबिक महिला अस्पताल प्रबंधन ने समय से पूर्व प्रसव और नवजात का वजन कम होने की बात कर उसे बेस अस्पताल रेफर किया।
वह तुरंत नवजात को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। वहां नवजात को एनआईसीयू नहीं मिला और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद वे एनआईसीयू के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ लगाते रहे लेकिन उन्हें इसकी सुविधा नहीं मिली। मजबूर होकर वह आपातकालीन सेवा 108 से नवजात को लेकर हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भवाली और भीमताल के बीच ऑक्सीजन नहीं मिलने से नवजात की मौत हो गई। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में डॉक्टर ने शिशु को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि लचर व्यवस्थाओं और सुविधाओं के चलते नवजात को काल का ग्रास बनना पड़ा है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो और अन्य माता-पिता को इस तरह की घटना का सामना न करना पड़े।
कोट
प्रथम दृष्टया समय से पूर्व प्रसव होने से नवजात की मौत हुई है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें