The elegant presentation of school children
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल के विनायक हॉल में चल रहे वार्षिकोत्सव में दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। दूसरे दिन मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विक्रम माथुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों को अपनी लोक संस्कृति की व्यापक जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि परिश्रम करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। समारोह में बच्चों ने राजस्थानी, पपेट, पहाड़ी, बिहू, पंजाबी नृत्य, लोकगीत आदि की प्रस्तुति दी।
बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रमों का निर्देशन नीमा आर्या, तोषिता पांडे ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विनीता शेखर, गिरीश बिनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, दुर्गा कांडपाल, तनुजा नौटियाल, आनंद सिंह बगड़वाल, डॉ. ललित पाठक, डॉ. मंजू, डॉ. मधुलता नयाल, एसडी तिवारी, मनोज बोरा, उमेश गुणवंत, संध्या जोशी, आरपी कोठारी आदि थे।