फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बेपरवाह हो गए हैं शहर के वाहन चालक

Thu, 01 Sep 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रानीखेत में सड़कों पर इस तरह वाहन खड़ा कर देते हैं लोग।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
   पर्यटन नगरी में वाहन चालक यातायात के नियमों को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। आड़े तिरछे खड़े वाहनों ने यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट कर दी है। दुकानों के आगे मनमर्जी से खड़े वाहन जाम का सबब बने हुए हैं। पूरे बाजार में सड़क के दोनों तरफ दोपहिया वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। जिस कारण व्यापारियों और ग्राहकों को भी भारी परेशानी हो रही है। यह हाल तब हैं जब यातायात पुलिस आए दिन नगर में गलत खड़े वाहनों का चालान काट रही है।
विज्ञापन


रानीखेत की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। छोटे और दोपहिया वाहन चालक मनमर्जी से वाहनों को खड़ा कर देते हैं। कई लोग वाहनों को दुकानों के आगे खड़ा कर घंटों नदारद हो जाते हैं, इससे जहां जाम लग जा रहा है, वहीं दुकानों में सामान खरीदने जाने वाले ग्राहक परेशान हो रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। व्यवस्था को ठीक करने के लिए पूर्व छावनी परिषद, प्रशासन और पुलिस ने तमाम नियम बनाए थे। यातायात पुलिस प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक चालान भी कर रही है, इसके बावजूद वाहन चालकों को चालान और नियमों की परवाह नहीं है। लोगों ने नगर में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाने की मांग भी उठाई है।

कोट---
यातायात पुलिस प्रतिदिन नगर क्षेत्र में ही 12 से 15 चालान काट रही है। खड़े वाहनों पर चालान चस्पा भी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे वाहनों को अब सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय बिष्ट, टीएसआई, रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें