चौखुटिया में धरने पर बैठीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत खीड़ा के ग्रामीणों ने खीड़ा क्षेत्र में सरकारी शराब का ठेका निरस्त करने, जीआईसी खीड़ा में गणित विषय खोलने और चौखुटिया-बच्छावान वाया खीड़ा सड़क पर पड़े गड्ढों को ठीक करने को लेकर धरना शुरू कर दिया है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।
इधर खीड़ा पहुंचे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने आंदोलन का समर्थन देते हुए सरकार द्वारा क्षेत्र में जबरन शराब का ठेका खोले जाने की कोशिशों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में उनकी पार्टी जनता का साथ देगी। संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई से आमरण अनशन के साथ ही आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की ।
इस मौके बीडीसी सदस्य खीमराम, प्रधान आनंदी देवी, नंदी देवी, सीता, गीता, कमला, बसंती, नरेंद्र सिंह, शोबन सिंह नेगी, प्रेमसिंह, देवसिंह, खीमसिंह, उमेश संह, गोविंद सिंह, पानसिंह, हेमा देवी, परूली, खष्टी, शांति, धना, चनुली, खीमादेवी आदि कई महिलाएं शामिल थीं।