फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधौली, दुनाड़ और तोला आंगनबाड़ी में मिली भारी अनियमितताएं    

Sat, 14 Jul 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम द्वारा की गई जांच में जैंती और भनोली तहसील के आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी अनियमितता पाई गई है। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र लधौली, दुनाड़, तोला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। उन्होंने जांच पूरी होने तक कार्यों को गंभीरता से नहीं लेने पर तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बिर्जवाल  और बाल विकास परियोजना अधिकारी भगवती गुसाईं का वेतन भी तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं।  

विज्ञापन


    कुछ समय पूर्व जिलाधिकारी द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे। जिस पर उप जिलाधिकारी जैंती, भनोली ने जिलाधिकारी को सौंपी निरीक्षण रिपोर्ट में बताया कि 29 जून को आंगनबाड़ी केंद्र लधौली में आंगनबाड़ी सहायिका उपस्थित नहीं थी। बच्चों की उपस्थिति पंजिका, टेक होम राशन की पंजिका का सही रख रखाव नहीं किया गया था। भनोली तहसील का दुनाड़ आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के दौरान बंद मिला। आंगनबाड़ी केंद्र तोला काफली निरीक्षण के दौरान खुला मिला, लेकिन केंद्र में बच्चे, आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता उपस्थित नहीं मिले।

उपजिलाधिकारी ने आख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के उपस्थित नहीं होने और बच्चों का केंद्र में उपस्थित नहीं होने को खेदजनक बताते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों में गंभीर अनियमितताएं हैं। उन्होंने यह भी माना कि इन केंद्रों में वित्तीय अनियमितताएं भी प्रतीत हो रही हैं। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों, अनुपस्थित मिली कार्यकर्ता और सहायिकाओं का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्य कोषाधिकारी को भी अग्रिम आदेशों तक सभी कर्मचारियों का वेतन और मानदेय किसी भी दशा में आहरित नहीं करने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें