फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन करोड़ से सुधरेगी क्षतिग्रस्त दीवारों और बदहाल रास्तों की हालत

Wed, 03 Dec 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के हवालबाग और लमगड़ा ब्लॉक के लोगों को जल्द सड़क की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों और बदहाल पैदल रास्तों से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग जिला योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक की लागत से इन जर्जर दीवारों और पैदल रास्तों का सुधारीकरण करेगा। इससे लोगों को आवाजाही आसान होगी वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन

जिले के हवालबाग और लमगड़ा ब्लॉक में जिला योजना के तहत 40 योजना प्रस्तावित हैं। इन योजनाओं में लंबे समय मुख्य सड़क की क्षतिग्रस्त दीवारों का सुधारीकरण, सड़क किनारे निकासी नालियों का निर्माण, सीसी मार्ग का निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
इस योजनाओं को पूरा करने में तीन करोड 41 लाख रुपये खर्च होंगे। विभाग को पहली किस्त के रूप में एक करोड 50 लाख की पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। बदहाल रास्तों और सुरक्षा दीवारों के क्षतिग्रस्त होने यात्रियों और राहगीरों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। योजनाओं के धरातल पर उतरने से लोगों की यात्रा सुरक्षित होगी वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्याें काे भी गति मिलेगी।
विज्ञापन



- जिला योजना के तहत दोनों विकासखंड़ों में विकास कार्य किए जाने हैं। कई योजनाओं में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू हो चुका है। शेष कार्यों के लिए अभी टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


-हर्षिता गुप्ता, अधिशासी अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें