फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मांगों को लेकर स्याल्दे में लोगों ने काले झंडो के साथ निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

स्याल्दे (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसील स्याल्दे में आंदोलन जारी रहा। मंगलवार को आमरण अनशनकारी राजेंद्र सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ही लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद यहां से काले झंडों के साथ मौन जुलूस निकाला।

जुलूस बाजार होते हुए आंदोलन स्थल तहसील मुख्यालय पहुंचा। आमरण अनशनकारी राजेंद्र सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनके स्थान पर पूरन पालीवाल, हरीश सिंह, प्रदीप कुमार आमरण अनशन में बैठे। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। अस्पतालों में चिकित्सकों का टोटा है तो विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। कहा यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ईकूखेत सहित अन्य स्थानों पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



इस मौके पर राकेश बिष्ट, ललित बिष्ट, धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा, खीमानंद जोशी, दीपा बंगारी, मनोज नेगी, दिगंबर धौलाखंडी, जीतेंद्र ग्राम प्रधान रविंद्र नेगी, मुन्नी देवी, देवकी देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें