चिलियानौला (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित एशियन एकेडमी स्कूल के बच्चों ने क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य बताए और इसके संरक्षण के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया।
सुबह विद्यालय के प्ले के छात्र चिलियानौला बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरे और जन जागरण रैली निकाली। यह रैली कल पांच जून को प्रस्तावित पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापिका डा. मेनका पांडेय ने किया। रैली संयोजक शीलू जोशी, रजनी डंगवाल, हेमा आर्या, बीना आर्या, रजनी आर्या आदि ने भी सहयोग किया।