फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरड़ गांव के शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की 

Sat, 20 Apr 2019 11:35 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
गैरड़ गांव में गधेरे में फैंकी मंदिर की मूर्तियां और अन्य सामग्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 ताड़ीखेत विकासखंड के गैरड़ गांव में प्राचीन शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने भगवान शिव की मूर्ति, कलश और दानपात्र को गधेरे में फेंक दिया। जिसके चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी है। 
विज्ञापन


गैरड़ गांव का प्राचीन शिव मंदिर ग्रामीणों की अगाध श्रद्धा का केंद्र है। इस मंदिर में दूर दराज से लोग आकर पूजा अर्चना करने आते हैं। शनिवार की सुबह कु छ ग्रामीण जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने वहां शिवजी की मूर्ति और घंटियां नहीं देखी। आनन फानन में क्षेत्रवासियों को इसकी सूचना दे दी। इससे मौके पर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने नीचे गधेरे में देखा तो वहां कलश, घंटियां, शिवजी की मूर्ति और दानपात्र पड़ा हुआ था। हालांकि दानपात्र को तोड़ा नहीं गया है। प्रधान मोहन सिंह बिष्ट ने तत्काल इसकी सूचना उप राजस्व निरीक्षक को दी। 

उपराजस्व निरीक्षक  उमेश नयाल ने बताया कि घटना की  सूचना मिल गई है। सोमवार को मंदिर में जाकर पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम यहां एक शराबी घूम रहा था, वह देर रात लोगों को गालियां दे रहा था। बाद में ग्रामीणों को आता देख वह भाग गया। ग्रामीण उसकी भी पड़ताल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने गधेरे में पड़ी मूर्ति और अन्य सामान फिर से मंदिर में रख दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें