फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेमनों को काटकर मांस बेचने का मामला गरमाया

Sat, 19 Jan 2019 12:10 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एसएसपी को ज्ञापन देते लोग । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  लाला बाजार में कूर्मांचल एकेडमी (प्राइमरी सेक्शन) के पास स्थित एक मांस की एक दुकान में बृहस्पतिवार को डेढ़-दो माह के मेमनों को काटकर उनका मांस बेचे जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पशु प्रेमी कामिनी कश्यप के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने इस मामले को लेकर एसएसपी पीएन मीणा को ज्ञापन देकर संबंधित मांस विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करनेे की मांग की। एसएसपी ने कोतवाल को इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि राज्य पशु कल्याण बोर्ड की सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता कामिनी कश्यप को बृहस्पतिवार को दिन में किसी ने गुप्त रूप से सूचना दी कि लाला बाजार में कूर्मांचल एकेडमी (प्राइमरी सेक्शन) स्कूल के पास स्थित मांस की दुकान के भीतर मेमनों को काटकर बेचा जा रहा है। कामिनी कश्यप ने मौके पर पहुंचकर मांस विक्रेता की दुकान के भीतर रखे तीन-तीन माह के दो मेमनों को छुड़ा लिया। उन्होंने डेढ़-दो माह के चार मेमनों एक बक्से के भीतर से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। 
 इस मामले को लेकर राज्य पशु कल्याण बोर्ड की सदस्य कामिनी कश्यप के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने एसएसपी पीएन 

मीणा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। उन्होंने एसएसपी से संबंधित मांस विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि कोतवाल को मामले की जांच करके नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

वरों को काटकर मांस बेचते हैं। मीट की गुणवत्ता के लिए खुद विक्रेता जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया कि पालिका परिषद द्वारा मांस विक्रेताओं से स्लॉटर हाउस संबंधी शुल्क  नहीं लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें