फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्पस फैक्ट्री कर्मचारियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पांच माह का वेतन देने, आल्पस कंपनी को पुन संचालित करने, फैक्ट्री प्रबंधक व कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की भी मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। गांधी पार्क में एकत्रित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले छह माह से फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दूसरी ओर कर्मचारियों को पुराना वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही है। उन्होंने 21 जनवरी से क्रमिक अनशन शुरू करने और 26 जनवरी के दिन सामूहिक भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी। इस मौके पर प्रकाश तिवारी, आनंद नेगी, देवेंद्र किरौला, अशोक कुमार, महेंद्र बिष्ट, शीला साह, ममता गुरुरानी, कला आर्या आदि मौजूद रहे। जबकि अन्य संगठन के लोगों ने भी कर्मचारियों के धरने को समर्थन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें